कोलकाता: शहर के पॉश इलाके रीजेंट पार्क में एक 20 वर्षीय युवती के साथ उसके ही जन्मदिन के दिन उसके दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शुक्रवार की है, जिसने पूरे शहर में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। आरोप है कि परिचित चंदन मलिक और दीप नामक युवकों ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने रीजेंट्स पार्क स्थित एक फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने घर लौटकर परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हरिदेवपुर निवासी पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ ये घटना तब हुई, जब शुक्रवार को उसका जन्मदिन था और उसका दोस्त चंदन उसे जन्मदिन मनाने के बहाने दीप के घर ले गया। आरोपी चंदन और दीप पीडि़ता को उसके फ्लैट पर ले गए। वहां उन्होंने खाना खाया। उसने बताया कि जब पार्टी खत्म हुई और वह घर लौटना चाहती थी, तो आरोपियों ने उसे रोक लिया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। शुक्रवार की रात पीडि़ता वहीं बंधक रही और शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे पीडि़ता किसी तरह से वहां से भागने में सफल रही। घर लौटने के बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद शनिवार को संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना कोलकाता जैसे महानगर में भी महिलाओं की सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति को उजागर करती है, जहां पॉश इलाकों में भी ऐसी हैवानियत हो रही है।
कोलकाता: बर्थडे पर दो युवकों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
