फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सट्टा माफिया हसनैन गैंग के सक्रिय सदस्य सर्वेश पाल की 7,64,18,290 (सात करोड़ चौसठ लाख अ_ारह हजार दो सौ नब्बे) रूपये की सम्पत्ति को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कुर्क की है।
अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 283/2023 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 बनाम हसनैन पुत्र जुम्मन खाँ निवासी खटकपुरा सिद्दीकी कोतवाली फर्रूखाबाद आदि पंजीकृत किया गया था।
गैंगलीडर हसनैन के सक्रिय सदस्य सर्वेश पाल पुत्र मलखान सिंह निवासी पालीवाल वाली गली बेवर रोड भोलेपुर कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ द्वारा स्वयं के नाम अर्जित व निर्मित अचल सम्पत्ति कीमत 7,64,18,290/- (सात करोड़ चौसठ लाख अ_ारह हजार दो सौ नब्बे) रूपये की सम्पत्ति को कुर्क किये जाने हेतु न्यायालय ने वाद संख्या 10/2025 दिनांकित 06.09.2025 को आदेश दिये थे। इसी क्रम में कुर्की की कार्यवाही की गयी। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर शनि कनौजिया, क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फर्रूखाबाद आदि मौजूद रहे।
