नेपाल सीमा से सटे यूपी के जिलों में हाई अलर्ट, सीएम ने पुलिस को दिये बड़े निर्देश

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। लखनऊ में नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया है और 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं ताकि भारतीय नागरिक सीधे मदद मांग सकें।
नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे सभी सीमावर्ती जनपदों में पुलिस को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर रहने के लिए आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा गश्त और निगरानी को सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

तीन हेल्पलाइन नंबर तथा एक व्हाट्सएप नंबर 24म7 संचालित रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक सीधे मदद प्राप्त कर सकेंगे।

1. 0522-2390257

2. 0522-2724010
3. 9454401674
whatsapp- 9454401674

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया सेल को भी पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना अथवा पोस्ट की सतत निगरानी किए जाने के साथ ही भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *