नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर में बांटे जायेंगे उपकरण

 मानव सेवा करना ही मेरा संस्कार: डा0 अंकित सरीन
18  से 20 सितम्बर तक चलेगा शिविर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर १८, १९ व २० सितम्बर को सेवा केंद्र एनएकेपी डिग्री कालेज के सामने आयोजित होगा। दिव्यांग शिविर के बारे में डा0 डॉक्टर रजनी सरीन के निवास लोहाई रोड पर जानकारी देते हुए डॉ0 अंकित सरीन (कोलोरेक्ट सर्जन ऑफ़ अमेरिका) ने अपने गृह निवास में अपनी मां के संस्कार मानव सेवा का संकल्प लेकर वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में मानव सेवा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों को रोग से मुक्त करके खुशी जीवन जीना जो एक अच्छे डॉक्टर का कर्तव्य होता है मैंने अपनी माता से सेवा कार्य सीखा, जो वर्तमान समय में कर रहा हूं सभी लोग सेवा कार्य में लगे।
वार्ता में डॉ0 रजनी सरीन ने बताया कि एसएन साध ट्रस्ट द्वारा 18 सितंबर से 20 सितंबर तक नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर सेवा केंद्र एनकेपी डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केन्द पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें डॉ0 सुबोध वर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ0 शिखर सक्सेना कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। दिव्यांगों के लिए जयपुर फुट के सहयोग से दिव्यांगों को कृत्रिम पैर, पोलियो ग्रस्त व्यक्तियों को कैलीपर, बैसाखी आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि एसएन साध ट्रस्ट द्वारा राकेश एवं चमकेश साध जो कार्य कर रहे हैं वह मानव की सच्ची सेवा है।
राकेश साध ने कहा कि शिविर के माध्यम से हम विकलांगों की सहायता कर रहे हैं। अभिव्यंजना के समन्वयक एलआईसी प्राचार्य भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था कई सेवा के कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है, पात्र लोगों तक सहायता पहुंचे। दिव्यांगों को अगर उपकरण मिले, तो यह सबसे बड़ी सहायता है। इसी तरह बाढ़ पीडि़तों को भी सहायता दी जा रही है। कैम्प लगवाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि मरीज को आधार कार्ड लाना आवश्यक है। इस मौके पर उदय पाल, सुजीत उर्फ छोटू, रोहित गर्ग, शीश मल्होत्रा, डा0 राजकुमार सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, सूरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *