फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ में बुधवार को विज्ञान क्लब का उद्घाटन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र प्रसिद्ध खगोलशास्त्री, खगोलीय फोटोग्राफर, सूर्यग्रहण पर्यवेक्षक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध विज्ञान संप्रेषक अमृतांशु वाजपेयी रहे। वे प्रोजेक्ट सप्तऋषि इंडिया के प्रधान अन्वेषक, विध्यार्थी विज्ञान मंथन के सह-संपादक और पुस्तकों के लेखक भी हैं।
कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य फादर जोबी जोसफ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। छात्र नेतृत्व में अध्यक्ष अनय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ऐमन अली और सचिव देवांश सिंह गौतम ने दायित्व निभाया। शिक्षक प्रतिनिधियों में जेम्स जोसफ, चेरी मैसी और अम्शा जेसी शामिल रहीं।
अमृतांशु वाजपेयी ने कहा आज कि दुनिया में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर बल दिया। विशेष रूप से विद्यार्थियों की शिक्षा और पाठ्यक्रम में स्टीम लर्निंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आलोचनात्मक सोच, जिज्ञासा और नवाचार भविष्य निर्माण में अत्यंत आवश्यक हैं। साथ ही विद्यार्थियों को स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाकर बेहतर शिक्षार्थी और जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नई प्रेरणा दी और विद्यालय की उस दृष्टि को और मजबूत किया, जिसमें युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना का संवर्धन प्रमुख है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
सेंट एंथनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान क्लब का हुआ आयोजन
