जनता ने फिर मौका दिया, तो क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा
क्षेत्रीय लोगों ने डॉ0 अनीता रंजन व डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का किया स्वागत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने लाखों रुपए की योजनाओं पर अपनी मोहर लगायी। साथ ही अब तक क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों का लेखा जोखा रखा। उन्होंने बैठक में आने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व सभी ने फूल-मालाओं से उनका व डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव का स्वागत किया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन के निर्देशन क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गयी। डॉक्टर अनीता रंजन ने अपनी निधि से कराए गए विकास कार्यों के बारे में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों को अवगत कराया। वहीं लाखों रुपये के लम्बित विकास कार्यों पर भी मोहर लगी। इससे पूर्व जैसे ही सपा के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन ब्लाक पहुंचे, तो क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लिए और लोगों को आश्वासन दिया कि सभी के क्षेत्र में कुछ ना कुछ विकास कार्य कराए जाएंगे और यदि जनता ने जैसा कि अभी तक के कार्यकाल में भरोसा किया, वैसे ही आगे भी इस प्रकार मौका दिया, तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी जायेगी। विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर अनीता रंजन, डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के अलावा विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, सहायक विकास खंड अधिकारी सुखदेश कुमार, ग्राम सचिव जगवीर सिंह यादव, बृजेश कुमार, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, मोतीलाल यादव, प्रवीण कुमार, कामता प्रसाद पटेल, वेद प्रकाश, कमल सिंह यादव, आकांक्षा सक्सेना, कुलदीप राजपूत, अरविंद कुमार सहित सभी ग्राम सचिव तथा ग्राम प्रधान मनोज कुमार, राजीव यादव, अजय राज यादव, गोविंद सिंह गंगवार, दिनेश यादव, विनोद कुमार यादव, अनुराग मिश्रा, चरण सिंह यादव, पवन सिंह यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगेंद्र सिंह, राजन गंगवार, ग्राम प्रधान संजीव यादव, सुमित कुमार शाक्य, हर्षित गंगवार, ग्राम सचिव जगवीर सिंह यादव, अकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह, आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती सहित समस्त ब्लाक कर्मचारी तथा समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान बैठक में मौजूद रहे।
ब्लाक प्रमुख ने पूरे कार्यकाल का वेतन बाढ़ पीडि़तों को दान स्वरुप दिया
फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन ने बैठक के दौरान अपने दूसरे कार्यकाल का पूरा वेतन बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ दान में देने की घोषणा की। बताते चलें कि इससे पूर्व भी ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन ने अपने पहले कार्यकाल का अपना पूरा वेतन कोरोना काल के चलते दान में दे दिया था। उनके इस कार्य की सभी ने दिल खोलकर सराहना की।
