महिला ने स्वयं पेट्रोल डालकर लगायी थी आग, पुलिस जांच में खुलासा

 पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसओजी/सर्विलांस/थाना जहानगंज की पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 8 सितंबर को वादी द्वारा थाना जहानगंज पर उसकी पुत्री को पेट्रोल डालकर जलाने व उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के संबंध में तहरीर दी गयी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 151/2025 धारा-191(2)/105 बी.एन.एस. बनाम दीपक पुत्र मुन्ना सिंह निवासी उपरोक्त व पांच व्यक्ति नाम, पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में अभियुक्त दीपक पुत्र मुन्ना सिंह निवासी कछियन नगला थाना जहानगंज निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जांच में यह खुलासा हुआ है कि जली हुई हालत में स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचने वाली महिला ने ही खुद को आग लगाई थी। उसका 4 साल से अफेयर था। प्रेमी साथ रहने का दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर उसने आत्मदाह कर लिया। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी आरती सिंह ने मामले के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में 5 टीमें बनाई थीं। जांच में पता चला कि 6 सितंबर को महिला और उसके प्रेमी में झगड़ा हुआ था। इसी के बाद उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *