उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र अकरमपुर में स्थित फैक्ट्रियों में आयकर विभाग की कई टीमें सुबह 8 बजे जांच करने पहुंचीं। टीमों ने यूरो फुटवियर समेत कई फैक्ट्रियों में एक साथ छापेमारी की।
यूरो फुटवियर फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आयकर अधिकारियों ने परिसर को सील कर दिया। टीम द्वारा दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच की गई।
जानकारी के अनुसार, टीमों के पास पहले से कुछ अहम जानकारिया थी। वही बताया जाता है कि टैक्स चोरी से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। आयकर विभाग ने अभी तक कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
छापेमारी की खबर से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों को अचानक बाहर निकाले जाने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम द्वारा छापेमारी की खबर से अन्य कारोबारियों और फैक्ट्री मालिकों में अफरा तफरीह मची रही । जिसके बाद टीमें वापस लौट गई।
आयकर विभाग की टीम ने यूरो फुटवियर समेत कई फैक्ट्रियों में की छापेमारी
