कायमगंज, समृद्धि न्यूज। प्रमुख मन्डी में जीएसटी कलेक्शन में लागातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इटावा से एडीशनल कमिश्नर एसपी राव दीक्षित ने व्यापारियों के साथ वैठक कर जानकारी साक्षा की। आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4.69 करोड़ का टैक्स जमा हुआ था। 2024-25 में अब तक मात्र 1.80 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली हुई। एडीशनल कमिश्नर ने कहा प्रमुख मण्डी से कम से कम 8 करोड़ रुपये का टैक्स मिलना चाहिए। व्यापारियों ने तम्बाकू पर अलग-अलग टैक्स दरों को समस्या बताया। कच्ची तम्बाकू पर 5 प्रतिशत और निर्मित तम्बाकू पर 28 प्रतिशत टैक्स लगता है। इस अंतर के कारण अधिकतर तम्बाकू का पत्ता 5 राज्यों में भेजा जा रहा हैै। इससे टैक्स कलेक्शन प्रभावित हो रहा है और रोजगार का संकट भी पैदा हो रहा है। बैठक के दौरान सन्तोष वर्मा फर्रुखाबाद से डीसी एसके गौतम, एसी अमित त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियो ने 5 प्रतिशत जीएसटी पर लागू करने की मांग की। इस मौके पर उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, व्यापारी सत्य नरायन वर्मा, सुभाष गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
