शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। यूपी के शाहजहांपुर में धर्म विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट करने से हडक़ंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ हंगामा करने लगी। पुलिस ने तुरन्त एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तक निशात टॉकीज रोड पर हजारों की भीड़ इक_ा रही। डीएम-एसपी के समझाने के बाद लोग लौटे तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। शाहजहांपुर में धार्मिक पुस्तक पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज हजारों लोगों की भीड़ ने शुक्रवार की रात सदर बाजार थाना घेर लिया। उत्तेजित भीड़ के नारेबाजी करने से माहौल गर्माता देखकर पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। इसके बाद हजारों लोगों की भीड़ निशात टॉकीज रोड पर एकत्र हो गई। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। आरोपी के खिलाफ ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार, सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक युवक ने फेसबुक पर धार्मिक पुस्तक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी। पोस्ट वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस की सतर्कता बढ़ाई है। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
गौरतलब है कि प्रदेश में धार्मिल मामलों से जुड़े विवादों पर पुलिस प्रशासन तुरन्त एक्शन लेता है और दंगों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है। किसी भी पक्ष को कानून के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद सांप्रदायिक तनावों के मामले कम आए हैं क्योंकि खबर मिलते ही संबंधित इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो जाता है। वहीं थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। थाने के बाहर जुटी भीड़ में शामिल लोग नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ता देखकर रात करीब दस बजे पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को भगाया। भागते समय पंखी चौराहे के पास लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। पुलिस की सख्ती के बाद लोग बाइक स्कूटी छोडक़र भाग गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि माहौल शांत हो गया है। कानून व्यवस्था कायम है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने या अराजकता करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तेजित लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
शाहजहांपुर: धर्म विशेष के खिलाफ विवादित पोस्ट से फैला तनाव, अफसरों ने संभाला मोर्चा
