गंगा तट पर रस्सी से बंधा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दबौली गांव के पास स्थित गंगा तट पर उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक महिला का शव रस्सी से बंधा हुआ देखा। शव की स्थिति और स्थान को देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। वही लोगों का कहना है कि शव को गंगा में प्रवाहित करने की कोशिश की गई हो सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जिससे मौके से कोई अहम सुराग मिल सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। गांव और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *