राष्ट्रीय लोक अदालत में 131388 वादों का निस्तारण, 56508925 रुपये की वसूली

 32 पारिवारिक वैवाहिक वादों का निस्तारण, दस दंपत्ति किये गये विदा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीशी/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार की अध्यक्षता में जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न हुई। लोक अदालत का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश जमशेद अली एवं अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, वादकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद एवं अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाकर सम्बन्धित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण किया गया। 150 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारित कर 18393882 रुपये की वसूली धनराशि बैंकों द्वारा प्राप्त की गयी। 41134 विद्युत बिल सम्बन्धी मामलों का निस्तारण किया गया।
प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय जमशेद अली द्वारा कुल 32 पारिवारिक वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। इसमें से सुलह समझौते के आधार पर 10 पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम सन्तोष कुमार तिवारी द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया। जिला उपभोक्ता अध्यक्ष नरेश कुमार द्वारा 15 मामले निस्तारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों/विभागों/कार्यालयों द्वारा अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये। कुल चिन्हित लम्बित 4917 मामलों में से 3684 तथा प्री-लिटिगेशन के 128824 मामलों में से 127704 मामले निस्तारित किये गये हैं। कुल 133741 मामलों में से 131388 मामलों का निस्तारण कर कुल 56508925/रुपया धनराशि जमा करायी गयी। सभी विभागों एवं अधिकारियों के सहयोग से लक्ष्य से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया है।
इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम शैली राय, एससी/एसटी एक्ट/विशेष न्यायाधीश नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अभिनितम उपाध्याय, न्यायाधीश/डकैती शैलेन्द्र सचान, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट तरूण कुमार सिंह, अपर जिला जज/पाक्सो एक्ट डॉ0 अनिल कुमार सिंह, अपर जिला जज रितिका त्यागी, अपर जिला जज अंकित मित्तल, अपर जिला जज पाक्सो एक्ट मैराज अहमद, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम संदीप तिवारी, अपर प्रधान न्यायाधीश अन्जू कम्बोज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला, सिविल जज व0प्र0 प्रीतिमाला चतुर्वेदी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र कुमार, अपर सिविल जज सी0डि0 पीयूष भारतीय, अपर सिविल जज सी0डि0 सीजेएन जयवीर सिंह, सीजेएम/ एफटीसी युगुल शम्भू, ग्राम न्यायालय अमृतपुर विजय रतन गौतम, सिविल जज सिटी ओम चौरसिया, जेएम सदर सुबुक मुस्कान, जेएम हवाली प्रशान्त कौशिक, अपर सिविल जज प्रथम हिमांशू नौटियाल, अपर सिविल जज द्वितीय गुलेफ्शा, अपर सिविल जज दीपिका रानी, जेएम/ऐफटीसी ज्योति सागर, एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम सिंह मौर्या, कोर्ट मैनेजर व विभिन्न न्यायालयों, बैंकों व विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पराविधिक स्वयंसेव एवं वादकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *