आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के चौरा गांव में सोमवार की शाम गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पशुओ को जंगल से लेकर वापस लौट रहे पिता पुत्र की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है मौके पर पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया गया है थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश व उनका 8 वर्षीय पुत्र संदीप पशुओं को लेकर जंगल में चराने के लिए गए थे की गरज चमक के साथ बारिश होने लगी की पशुओं को लेकर दोनों लोग घर की तरफ आ रहे थे की परसिया चौरा नाला के पास पहुँचे की आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से पिता पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मौके पर पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *