समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने 10 साल पहले जिस एयरपोर्ट को लेकर घोषणा की थी, उसका आज शुभारंभ कर दिया है। अब बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया मिलाकर कुल चार एयरपोर्ट हो गए। पूर्णिया एयरपोर्ट कोलकाता के बाद पूर्वी भारत का भी सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया है। आज पूर्णिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान भी भरी गई। इस कदम को सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है। वहीं पीएम की जनसभा में मंच पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने चार मांग की है। उन्होंने पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच, एम्स, पूर्णिया को उप राजधानी का दर्जा, मखाना में जीएसटी कम करने की मांग की। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एक दौड़ हमने देखा जब जंगल राज में माताओं बहनों का निकलना मुश्किल था। आज ये दौड़ है जहां विकास की सरकार केंद्र और बिहार दोनों हमारी सरकार। चिराग ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश का गुणगान किया।
#WATCH | Bihar: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Interim Terminal Building at New Civil Enclave of Purnea Airport
Prime Minister will lay the foundation stone and inaugurate multiple development projects worth around Rs 36,000 crore at Purnea.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/zYQpGZFTYn
— ANI (@ANI) September 15, 2025
बिहार को दी 36 हजार करोड़ रुपये की सौगात
पीएम मोदी ने सोमवार को बिहार को 36 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है और बिहार के विकास के लिए पूर्णिया और सीमांचल का विकास जरुरी है। बिहार की जनता आरजेडी के जंगलराज की भुक्तभोगी है और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं। अब हम 3 करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं। जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।
