उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार घटना सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मेहंदीखेड़ा गांव के पास की है। ग्राम ब्रह्मा निवासी अनुज 28 पुत्र प्रकाश चन्द्र किसी काम से सफीपुर की ओर गए थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
