फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चित्रकूट तालाब के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। वहीं युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को चित्रकूट के राजेपुर थाना क्षेत्र में रामनिवास विद्यालय के पास स्थित तालाब से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने तालाब में शव देखा और तुरंत राजेपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चित्रकूट के तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव
