लेखपाल और प्रधान पर जातिवाद के लगाए गंभीर आरोप
शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। तहसील क्षेत्र के ब्लाक शाहाबाद के दर्जनों गांव गर्रा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए। जिन्हें प्रशासन द्वारा खाद्य सामग्री उपलब्ध करने के लिए तहसील के अधिकारियों व राजस्व कर्मचारी लेखपाल व गांव के जिम्मेदार प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें जिन ग्रामीणों का मकान,खेतों की खड़ी फसल पूर्ण रूप से नष्ट होने की जानकारी जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की सूची भेजे जाने की जिम्मेदारी दी गई और तत्काल लोगों को दी जाने वाली राशन किट की व्यवस्था की गई।
ग्राम पंचायत अंतर्जी के मजरा बेगराजपुर निवासी राजवीर ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी अंकित त्रिपाठी को शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि गांव में बाढ़ प्रभावित दर्जनों लोगों को राहत सामग्री वितरण में उपेक्षित किए जाने की बात कही।लेखपाल नवनीत यादव ने गांव प्रधान पर अपनी जाति एवं अपने चहेतों लोगों को राशन सामग्री व किट दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।आरोप है कि उक्त दोनों लोगों ने फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु प्रधान के ही चहेतों के लगभग 400 लोगों के आवेदन डलवा दिए। इस सबके बाबजूद उनको न तो राहत सामग्री का लाभ ही मिल पाया और न ही किट और न ही फसल क्षतिपूर्ति का ही लाभ मिल पाने की संभावना है।लेखपाल नवनीत यादव और ग्राम प्रधान के कृत्य पूरी ग्राम सभा के लोगों में रोष व्याप्त है।
समस्त ग्रामीण जनों ने कहा कि लेखपाल नवनीत यादव वह गांव प्रधान के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने की उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई। जिसमें बेगराजपुर अंतर्जी ग्राम सभा के राजवीर,नेकराम,लालाराम, रामरहीश,गुलवीर,मंजेश,जवाहर, प्रेमपाल,संदीप कुमार,सुनील कुमार, पातीराम, विनोद,मदनपाल,पारस, शिवम,सुमन,राजवीर,रामनिवास, नन्ही,गीता,कुंती देवी,यशोदा, सोनावती,छोटी बिटिया, राधा, राजवती, सुनीता,गीता,संदीप व वीरपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
