दो मैचों में फिफ्टी लगाकर दो बार बनें मैन ऑफ द मैच
हरदोई , समृद्धि न्यूज। अरुणांचल में चल रही टी- 20 चैंपियनशिप लीग में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अमित यादव ने हरदोई का नाम रोशन किया है। मंगलदोई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर चल रही अरुणांचल टी- 20 चैंपियनशिप में वह तवांग टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं। बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज उन्होंने शानदार प्रदर्शन हुए कुल 8 मैचों मे 2 अर्धशतक लगाते हुए 275 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की।
अरुणाचल प्रदेश की टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में जगह पक्की कर चुके शहर के आशानगर निवासी अमित यादव ने कई बड़े मैचों में अपना और जिले का नाम रोशन किया है। इन दिनों वह अरुणाचल प्रदेश में चल रही अरुणाचल टी-20 चैंपियनशिप में तवांग टाइटंस की ओर से बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज खेल रहे थे ।
हालांकि उनकी टीम तवांग टाइटंस उप विजेता रही लेकिन अमित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की ।
शहर के आशानगर निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र अमित यादव कई बड़े मैचों में अपना और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। बीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी का हिस्सा भी रह चुके हैं। उनका सपना अब देवधर ट्रॉफी खेलने का है। बताया कि अगर वह देवधर ट्रॉफी बेहतर करने के बाद चयनित हो जाते हैं तो उनका इंडियन क्रिकेट टीम के साथ खेलने का सपना पूरा हो जाएगा। जिले के अर्जित मित्तल, सूर्य प्रताप सिंह, राधाकृष्ण गुप्ता, शिवम मिश्रा, सूरज तिवारी आदि ने खुशी व्यक्त की।
