फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा आम जन में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई। स्वास्थ्य संरक्षक संबंधित स्लोगन के द्वारा आम जन लोगों को जागरूक किया गया। रैली मेजर एसडी सिंह महाविद्यालय परिसर से निकलकर बघार तक गई और वहां उपस्थित लोगों को आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने व उसके फायदे बताए गए। जागरुकता रैली पुन: महाविद्यालय परिसर वापस आने के बाद डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 नीतू श्री, डॉ0 मुकेश विश्वकर्मा एवं डॉक्टर जितेंद्र राय ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। संचालन में डॉ0 अरुण पांडे, डॉ0 शीलू गुप्ता, डॉ0 अरीब हुसैन, डॉ0 आनंद बाजपेई ने सहयोग किया। इस मौके पर शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज द्वारा 10वीं आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में निकाली गई रैली
