छत्तीसगढ़: 12 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

समृद्धि न्यूज। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन चलाये जाने से नक्सली भयभीत हैं। ऐसे में घबराये हुए नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हैं। सुरक्षा बलों के बस्तर संभाग में सर्चिंग से नक्सली संगठन लगातार कमजोर होते जा रहा है। आज बुधवार को नारायणपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पांच महिला सहित कुल 12 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षाबलों के सतत् नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। 17 सितम्बर 2025 को नारायणपुर में 12 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुडिय़ा (भा0पु0से0) के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुडऩे की शपथ ली। इनमें 2 एरिया कमेटी सदस्य समेत कुल 18 लाख रुपये के इनामी नक्सली शामिल हैं।

नक्सलियों के नाम, पद/घोषित इनामी

  • सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर – एरिया कमेटी सदस्य, इनाम 5 लाख
  • धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम – एरिया कमेटी सदस्य, इनाम 5 लाख
  • सतारो सलाम – AOS-CNM सदस्य, इनाम 2 लाख
  • लक्ष्मण माडवी – मिलिट्री लाटून PPCM, इनाम 2 लाख
  • राजू राम ओयाम – पार्टी सदस्य (PM), इनाम 1 लाख
  • चैतू उर्फ बलदेव मरकाम – जनताना सरकार अडयाभ, इनाम 1 लाख
  • आयते पोडियाम – SZCM पार्टी सदस्य, इनाम 1 लाख
  • कुमे माड़वी– CNM सदस्य, इनाम 50 हजार
  • मंगतू वड्डदा– CNM सदस्य, इनाम 50 हजार
  • रुक्मी पोडियाम – जनताना सरकार सदस्य
  • शंकर मड़काम – मिलिशिया कमांडर
  • मंगलो पोडियाम – जनताना सरकार उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *