समृद्धि न्यूज। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेरमान के पास बुधवार को लॉरी और कार की टक्कर में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। सडक़ के गलत साइड से तेज गति से आ रहा टिपर लॉरी कार से टकरा गया।आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को एक रेत से भरे ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर जिला परिवहन आयुक्त ने बताया, आज पेरामन के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक टिपर लॉरी और छह यात्रियों को ले जा रही एक कार के बीच टक्कर हो गई। सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, हमारा मानना है कि यह टिप्पर लॉरी के चालक की लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण हुआ। यह हादसा संगम मंडल के पास उस समय हुआ जब सामने से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, मुख्यमंत्री एन0 चंद्रबाबू नायडू ने दुखद सडक़ दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को शोक संतप्त परिवारों को पूरा समर्थन और सहायता देने का निर्देश दिया। चंद्रबाबू ने दुर्घटना की विस्तृत जांच के भी आदेश दिए और जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
#WATCH | Nellore, Andhra Pradesh | Six people dead after a car collides with a tipper lorry on the national highway near Peraman in Sangam mandal of Nellore district
District Transport Commissioner says, " Today, a major accident occurred near Peraman, in which there was a… pic.twitter.com/YLuX1Dk8VW
— ANI (@ANI) September 17, 2025
