गल से लकड़ी लेने गई महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

 हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखड़ा गाँव में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों ने महिला को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने महिला को मृत घोषित कर दिया और घटना की सूचना मेमो के माध्यम से पुलिस को दे दिया है मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है थाना क्षेत्र के सुखड़ा गांव निवासी रज्जन की 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला बुधवार को घर से जंगल लकड़ी लेने के लिए गई थीं की गरज जमक के साथ बारिश होने लगी महिला सर पर लकड़ी का गट्ठऱ लेकर घर की तरफ आने लगी की जैसे ही सुखड़ा बांध पर पहुंची की आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मौके पर पहुँचे महिला के परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 पर सूचना दिया मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस सेवा वाहन के ईएमटी/पायलट दिलीप राजा ने महिला को एम्बुलेंस सेवा वाहन से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार व डॉक्टर कामेश्वर तिवारी ने महिला को मृत घोषित कर दिया और घटना की सूचना मेमो के माध्यम से पुलिस को दे दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है मृत महिला को दो पुत्र संदीप व प्रदीप है घटना के समय महिला का पति काम के सिलसिले में मध्य प्रदेश के सीधे जिले में गया हुआ है इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थीं महिला के परिजन महिला को मृत अवस्था में एम्बुलेंस सेवा वाहन से लेकर आए थे महिला को मृत घोषित कर पुलिस को सूचना मेमो के माध्यम से दे दिया गया है पुलिस कार्रवाई में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *