डीएम व एसपी ने पीस कमेटी की बैठक में विजय दशमी दुर्गा पूजा, को सकुशल सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा आगामी नव रात्रि पर दुर्गा पूजा, दुर्गा विसर्जन, दशहरा, गांधी जयंती सहित अन्य कार्यक्रमो को लेकर बैठक आयोजित की गई । जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा ,रामलीला कमेटी आयोजकों से जानकारी ली और उनके द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने रामलीला, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती को सकुशल शांतिपूर्ण निपटाए जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोजकगण सड़क से हटकर प्रसाद वितरण के स्टाल लगाए। बिजली की सुरक्षा साथ ही पंडाल में आग से बचाव के इंतजाम कर लें और कहा कि पुतले की ऊंचाई मानक के अनुरुप ही रखी जाए। आयोजकगण बिना परमिशन के कोई भी आयोजन नहीं करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *