प्रधानों व सचिवों को शासन की योजनाओं का पढ़ाया गया पाठ

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय के सभागार में शासनादेश के अनुसार प्रधानों व सचिवों को शासन की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय के सभागार में शासनादेश के अनुसार चलाई जा रही ग्राम प्रधान ट्रेनिंग योजना के तहत विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान के निर्देशन में ट्रेनिंग बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से आए ट्रेनिंग अफसर विपिन कुमार तथा प्रतिभा कटियार ने सभी ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिवों को शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि शासन की जितनी भी योजनाएं हैं उन सभी को बिना भेदभाव किए धरातल पर लाने का कार्य किया जाए। वहीं विकास खंड अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सचिवों को सरकार की योजनाएं जैसे की राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त मनरेगा योजना सहित सभी योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारियां दीं। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह, ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, जगवीर सिंह यादव, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार, कुलदीप सिंह राजपूत, वेद प्रकाश, प्रवीण कुमार, कामता प्रसाद पटेल, आकांक्षा सक्सेना, कमल सिंह तथा ट्रेनिंग अफसर विपिन कुमार, प्रतिभा कटियार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजीव यादव, रामनिवास राजपूत, दिनेश कुमार यादव, मनोज कुमार, हर्षित गंगवार, कन्हैया गंगवार, गोपाल गंगवार, रामपाल सिंह, संजीव यादव, बबलू कुमार, प्रधान प्रतिनिधि ज्योना मुकेश कुमार, दुर्गेश कुमार, नौशाद खान, रमेश चंद्र, अभय राज सहित सभी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *