संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हुए युवक को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबना में गांव के बाहर झोपड़पट्टी डालकर रह रहे दिनेश कुमार नट के बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गर्दन में गोली लग गयी। जिसकी सूचना पर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बबना चौकी इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार ने घायल युवक को परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां घायल युवक का उपचार जारी है। जब इस बाबत थाना पुलिस के दरोगा बबना चौकी इंचार्ज राजेश कुमार से जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है। घायल युवक के परिजनों से बीती रात विवाद भी हुआ था। उसके बाद युवक कैसे घायल हुआ यह मामला जांच पड़ताल का है। मामले की जांच पड़ताल जारी है। वहीं बबना चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *