नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शिक्षा व्यवस्था का इससे बुरा हाल क्या होगा कि सत्र समापन की ओर है और अभी तक शिक्षा विभाग बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं करा पाया है। ऐसे में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कल्पना करना मुश्किल है।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बद से बद्तर होता जा रहा है। विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में कक्षा 5, कक्षा 3, कक्षा 4 में अभी तक हिंदी, गणित आदि के विषयों के पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जब से ठेकेदारी की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से शिक्षा का स्तर गिरता चला जा रहा है। सत्र शुरू हो गया और समापन की ओर पहुंचने वाला है, लेकिन अभी भी सभी विषयों की पुस्तकों की आपूर्ति शिक्षा विभाग से नहीं हो पाई है। जब इस बाबत कई विद्यालय में जानकारी की गई, तो सभी शिक्षकों ने बताया कि अभी तक कक्षा 5, कक्षा 4, कक्षा 3 की पुस्तकों की आपूर्ति सभी विषयों पर नहीं हो पाई। जब इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा से बात करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन स्वीच ऑफ जा रहा था। जिससे उनसे कोई जानकारी नहीं मिल पायी, लेकिन छात्र तथा शिक्षकों के मुताबिक तीन कक्षाओं में एक-एक विषय की पुस्तक नहीं मिल पा रही है। जिसमें हिंदी तथा गणित की पुस्तक हर हाल में शिक्षा विभाग को देना चाहिए, लेकिन अभी तक पुस्तक का उपलब्ध नहीं करा पाए। इस बाबत शिक्षा विभाग को दोषी ठहराया जाए या फिर ठेकेदारों को नौकरी से ठहराया जाए।
सत्र समापन की ओर, शिक्षा विभाग बच्चों को उपलब्ध नहीं करा सका पुस्तकें
