कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में शीतल सांझी मंडल द्वारा शनिवार की देर रात भगवान शिव की बारात निकाली गई। बारात में भगवान शिव के साथ ब्रह्मा और विष्णु के स्वरूप भी शामिल थे। इसमें भूत-पिशाच, ऋषि और मुनि के वेश में बाराती शामिल हुए।
बारात में रामलला सहित विभिन्न देवी देवताओं की दर्जनों झांकियां निकाली गईं। मुखौटा पहने भूत पिशाच लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। हर्षित वर्मा ने शंकर का रूप धारण किया। बारात में शुक्र, शनि, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, कुबेर, नारद, सुर्यदेव और चन्द्र देव की झाकियाँ शामिल थीं। बरेली से आये भोले अखाड़े में बौने कलाकारों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
राजा रानी, खाटू श्याम, तिरूपति बाला जी, श्री नाथ अयोध्या के राम और महिषासुर मर्दिनी माँ दुर्गा की आकर्षक का केंद्र रहीं। युवाओं ने मशालों के साथ करतब दिखाए। इस वर्ष लव जिहाद के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष झांकी भी शामिल की गई। डीजे की धुन पर युवा और भूत प्रेत के वेश में लोग जमकर नाचे। बैंड बाजे के साथ ढोल ताशा, शंख और मजीरे की धुन पर श्रद्धालुओं ने श्हर हर महादेव के जयकारे लगाए। दूल्हा बने भोलेनाथ पर देवी देवताओं ने फूल बरसाए। नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बारात देखने पहुंचे। सडक़ के दोनों किनारे दर्शकों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। जगह-जगह बारात की आरती उतारी गई और पूजा-अर्चना की गई।
शीतल सांझी मंडल द्वारा धूमधाम से निकाली गयी भगवान शिव की बारात
