फूड इंस्पेक्टर ने परचून दुकानों पर छापेमारी कर भरे सैंपल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। फूड इंस्पेक्टर ने परचून दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल भरे। इसकी भनक लगते ही कई दुकानदार अपुनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गये।
जानकारी के अनुसार नवरात्रि के चलते परचून की दुकानों पर भक्तों की पूजा सामग्री खरीदने के लिए काफी भीड़भाड़ देखी गयी। ऐसे में जनता को मिलावटी चीजों की बिक्री करने से रोकने के उद्देश्य से फूड इंस्पेक्टर ने परचून की दुकानों पर छापेमारी की। फूड इंस्पेक्टर की आहट से कई परचून दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गये। कई दुकानों पर पहुंचकर फूड इंस्पेक्टर ने सैंपल भरे। दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर इधर-उधर खड़े होकर जानकारी करने लगे। फूड इंस्पेक्टर शिवदास ने फोन पर बताया कि दो दुकानों से सेम्पल लिए हैं। दुकानदारों के नाम पूछने पर कागज घर पर रखे होने की बात कहकर फोन काट दिया। वहीं फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि नकली चीजों की बिक्री नहीं होने दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *