नवरात्रि पर खाकी ने मरीजों को वितरित किये फल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवरात्रि प्रारंभ होते ही खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिली, जब खाकी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीज को फलों का वितरण किया।
कस्बा नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को नवरात्रि प्रारंभ होते ही थाना पुलिस के दरोगा कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह ने मातहतों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फलों का वितरण किया। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज आयुष कुमार ग्राम नगला शंभू पिलखाना, प्रांजलि कुमारी ग्राम नगला शंभू पिलखाना, हिना रानी बंजारा बस्ती नवाबगंज, प्रदीप वाल्मीकि नया गनीपुर नवाबगंज, सुनीता देवी नगला हीरा सिंह को थाना पुलिस ने फल वितरण किया। जिससे मरीजों के चेहरे खिले उठे। थाना पुलिस के द्वारा फल वितरण से सभी मरीज खुश दिखे। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लोकेश शर्मा सहित कई डॉक्टर व थाना पुलिस के दरोगा कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह, दरोगा गिरीश चंद्र, कांस्टेबिल अरविंद कुमार, किरण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *