71st National Film Awards: शाहरुख-रानी मुखर्जी को मिला नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 सितंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। जहां सिनेमा में योगदान के लिए अलग-अलग केटेगरी में कई सितारों को सम्मानित किया गया। जवान, एनिमल, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, समेत और भी कई बड़ी फिल्मों ने अवॉर्ड जीते हैं। 2023 में रिलीज हुई फल्मों के लिए 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से विनर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान सालों से हिंदी सिनेमा में अपने टैलेंट से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता। वहीं मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म चुना गया है। इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। इसी तरह, शाहरुख खान को एटली निर्देशित फिल्म जवान में उनकी भूमिका के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। मलयालम एक्टर मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन करते हुए महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन किया। उन्होंने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता मोहनलाल को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने मोहनलाल की फिल्मों की भी सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सिनेमा में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और महिला आधारित फिल्मों के निर्माण पर भी खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *