न्यूयॉर्क पुलिस ने फ्रांस के राष्ट्रपति की रोकी कार, मैक्रों ने ट्रंप को लगाया फोन

समृद्धि न्यूज। न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन हो रहा है, जहां लगभग 200 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री और हजारों डिप्लोमैट्स शामिल हो रहे हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक दिलचस्प वाकया फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुआ। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेकर दूतावास लौट रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने बीच सडक़ पर रोक लिया।

काफी देर तक जब कार को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली तो मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को फोन लगा दिया। उन्होंने ट्रंप ने कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं कहां हूं, मैं सडक़ पर खड़ा हूं, क्योंकि आपके लिए सब कुछ बंद है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के काफिले की वजह से न्यूयॉर्क की एक सडक़ को बंद कर दिया गया था। जिसके चलते फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का आधिकारिक वाहन रोक दिया गया। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद मैक्रों खुद गाड़ी से उतरे और हंसते हुए डोनाल्ड ट्रंप को फोन करके रास्ते को खोलने की गुजारिश की। टेलीफोन पर डोनाल्ड ट्रंप ने तत्काल रास्ता खोलने के लिए कहा। घटना के तुरंत बान बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने महासभा में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि फ्रांस अब फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता देता है। यह कदम मध्य-पूर्व की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे अमेरिका समेत कई बड़े देशों की रणनीतियों पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *