गोंडा: जीएसटी बदलाव बैठक में भाजपा विधायक व ब्लाक प्रमुख के बीच बवाल, जमकरे चले ईंट पत्थर, कई घायल

समृद्धि न्यूज। गोंडा जिले में कटरा ब्लॉक सभागार में आयोजित जीएसटी संबंधी कार्यक्रम उस समय बवाल हो गया, जब विधायक बावन सिंह और ब्लॉक प्रमुख के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पथराव और मारपीट होने लगी। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के दिग्गज नेता बावन सिंह और भवानी भीख शुक्ला के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता कोई नई बात नहीं है। 2022 के विधानसभा चुनावों से ही दोनों गुटों के बीच तनाव चरम पर रहा है। तत्कालीन चुनाव में बावन सिंह ने समाजवादी पार्टी के बैजनाथ दुबे को 18,457 वोटों से हराया था, लेकिन भवानी भीख शुक्ला के समर्थक विपक्ष की ओर चले गए थे। अब ब्लॉक प्रमुख जुगरानी शुक्ला के नेतृत्व में उनका गुट स्थानीय स्तर पर सक्रिय है, जबकि बावन सिंह जिला स्तर पर दबदबा बनाए हुए हैं। सोमवार को ब्लॉक सभागार में हुई यह घटना इसी रंजिश का नया अध्याय साबित हुई।
जानकारी के मुताबिक, कटरा बाजार में मंगलवार को जीएसटी की बैठक में भाजपाइयों में विवाद हो गया। कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से हुए पथराव में ६ लोग घायल बताए जा रहे हैं। पथराव की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। शाम करीब चार बजे कटरा विधायक बावन सिंह अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक पहुंचे। उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। उधर, ब्लॉक प्रमुख के समर्थक अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। पथराव में दोनों पक्षों से ६ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख पक्ष से भगवान शुक्ला और शिव भगवान शुक्ला भवानी भीख के बेटे गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, विधायक पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को कटरा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *