राम बारात में अश्लील नृत्य व मदिरा के दृश्य का हिन्दू महासभा ने किया विरोध

युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कार्यवाही की मांग
राम भक्तों की भावनाओं को पहुंची ठेस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात में अश्लील नृत्य व मदिरा जैसे दृश्य दिखाये जाने पर हिन्दू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने इसका पुरजोर विरोध कर इन दोनों झाकियों को हटाये जाने व कार्यवाही की मांग की है। बताते चले कि मंगलवार की रात्रि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की राम बारात में दर्शकों को लुभाने के लिए अनगिनत झांकियां शामिल थी।

जिसमें दो ऐसी झांकी थी, जिन्हे देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि भगवान श्रीराम की बारात न होकर किसी आम नागरिक की बारात है, जिसमें डीजे की धुन पर अश्लील नृत्य व फिल्मी गाने पर मदिरा का दृश्य दिखाया जा रहा था। यह सब देखकर युवा हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की बारात में यह सब नहीं होना चाहिए था, ऐसी झांकी बारात में शामिल करने से राम भक्तों की भावनाओं को काफी आहत पहुंचा है। प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *