बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को डीजे ने दिलायी शपथ

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बीते 11 सितम्बर को मुंसिफ कोर्ट में हुए बार एसोसिएशन चुनाव में विजय हुए नव निवार्चित अध्यक्ष अतेन्द्रपाल यादव, सचिव पंकज शुक्ला, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र वर्मा सहित पदाधिकारी एव सदस्यों को जिला जज नीरज कुमार मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष अतेन्द्रपाल यादव ने माल्यार्पण कर जिला जज का स्वागत किया। कार्यकम मे एडीजे फर्रुखाबाद संजय सिंह वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीजेएम घनश्याम शुक्ला और सिविल जज जूनियर डिवीजन माला कुमारी सम्मानित अतिथि रहीं। समारोह के दौरान फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि भूषण, कुंवर सिंह यादव, महासचिव कमर हुसैन, एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सहित समाज सेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डा0 शरद गंगवार, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, शफीक अहमद, नरेन्द्र सिंह, सुरजीत कुमार, खुशहाल मियां सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *