नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पीली मिट्टी खोदने गयी महिला के ऊपर दीवार गिर गयी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जाफर नगर निवासी शकील खान उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद शेर की 35 वर्षीय पत्नी संजीदा बेगम अपने घर के निकट ही अपने परिवार के ही ताया ससुर मास्टर नवाब शेर के टूटे पड़े घर में पीला मिट्टी खोदने गई थी। वह दीवार के सहारे मिट्टी खोद रही थीं, तभी अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई और काफी भारी मात्रा में दीवार की मिट्टी महिला के ऊपर गिर गई है। जिससे महिला बुरी तरह दब गई। जिसकी जानकारी होने पर चीख पुकार मच गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में मिट्टी हटाकर महिला को बाहर निकाला और गंभीर हालत में नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिजन फर्रुखाबाद के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां भर्ती कर उसका उपचार शुरु किया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला का उपचार जारी है।
पीली मिट्टी खोदने गयी महिला के ऊपर गिरी दीवार, घायल
