9 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

सैफई, समृद्धि न्यूज।  मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना पुलिस में 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे हुई थी। आरोपी रिश्तेदारी में अपने जीजा के घर आया हुआ था। उसी समय उसने पड़ोसी की नौ वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया। किसी तरह बच्ची ने खुद को छुड़ाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्वजन थाने पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना महिला उपनिरीक्षक सुमनपाल को सौंपी गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई थी गुरुवार की सुबह आरोपी छोटू 35 बर्षीय पुत्र सोबरन सिंह, निवासी ग्राम पुर, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात को हैवरा बाईपास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार राठी के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सुमन पाल, उपनिरीक्षक नरूमद हम्मद, कांस्टेबल सुनील कुमार, आरक्षी पूजा और आरक्षी काजल की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *