नारी को अपनी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति जागरुक कराता “मिशन शक्ति-05”

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने महिलाओं को दी सशक्तिकरण की सीख, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी”

कोतवाली सदर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक चौपाल का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह ने मगरवारा में पंचायत भवन में ग्रामीण महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर उन्हें महिला सशक्तिकरण, शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव आदि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर संजीव कुशवाहा, चौकी प्रभारी मगरवारा अरविन्द पाण्डेय और डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति उपस्थित रहे। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे कि वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकाल 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *