गैरेज का टिनशेड ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बीघापुर थाना क्षेत्र स्थित कैंचीमोड़ पर दुकान का टीन शेड ठीक करते समय गैरेज संचालक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरारपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पटेल 30 वर्ष जो बीघापुर के कैंचीमोड़ पर गैरेज संचालित कर रहे थे। आज सुबह वह अपने साथियों के साथ गैरेज के बाहर लगी टिनशेड ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए इसी बीच मौजूद साथियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि शैलेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *