मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में बीते दिन हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। चाचा की फौती तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित फर्रुखाबाद रोड पर नगर पंचायत कार्यालय के 100 मीटर आगे रायपुर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर गांव कलौली महबुल्लापुर निवासी सचिन कुमार पुत्र बंटी अपने साथी जनपद कन्नौज के गांव दौलताबाद निवासी रोहित कुमार पुत्र नेकराम सक्सेना तथा अरुण कुमार पुत्र राजू सक्सेना जो कि गांव कलौली महबुल्लापुर अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में आए थे और मित्रता होने के नाते सचिन कुमार के साथ कस्बा नवाबगंज बाजार करने आए थे। जहां से वापस जाते समय उनकी बाइक कस्बे के ही एक ओमनी कार से टकरा गई थी। जिससे तीनों युवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको थाना पुलिस हल्का के दरोगा गीतम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको डॉ0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं परिजनों ने सचिन कुमार को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। यहां से गंभीर हालत होने पर शुक्रवार सुबह लखनऊ के लिए परिजन लेकर रवाना हुए थे। जिनकी उपचार के दौरान रास्ते में मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पाकर चाचा अरुण कुमार अन्य परिजनों के साथ थाने आए और थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। कस्बा इंचार्ज दरोगा गीतम सिंह, दरोगा गिरीश चंद्र तथा कलौली महबुल्लापुर हल्का के दरोगा हेमंत कुमार ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम भेजने की बात बताई। खबर लेकर जाने तक पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना नहीं हुई थी। युवक की मौत पर मां अनीता देवी व भाई विनय का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *