उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओ में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक थाना आसीवन के उपनिरीक्षक हरिनिवास शर्मा और मुख्य आरक्षी प्रदीप को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना आसीवन क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है ।स्थानीय लोगों द्वारा घटनाओं को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन थाने में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है।
जिसकी जानकारी पर एसपी ने थाना प्रभारी स्तर तक जवाबदेही तय करते हुए यह सख्त कदम उठाया। एसपी की इस कार्यवाही के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसपी ने बताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही के बाद स्थानीय लोगों ने एसपी की कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह पुलिस विभाग में जवाबदेही तय की जाए, तो निश्चित ही अपराधों में कमी आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी।
