मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा बनी थाना प्रभारी

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-05” अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर में डी.एस.एन. पी.जी. कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा आस्था श्रीवास्तव 17 वर्ष को थाना प्रभारी कोतवाली सदर के रूप में कार्यभार दिया गया। आस्था द्वारा कार्यालय में जन समस्याओं को सुनकर तत्परता से निस्तारण के लिए संबंधित को आदेशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर संजीव कुशवाहा द्वारा पुलिसिंग की बारीकियों के संदर्भ में आस्था को विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *