नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शासनादेश के द्वारा चलाए जा रहे फेस-5 मिशन शक्ति के अंतर्गत विकास खंड कार्यालय से विकास खंड अधिकारी ने झंडी दिखाकर छात्रों की रैली को रवाना किया।
विकास खंड कार्यालय पर शासनादेश के द्वारा चलाए जा रहे मिशन-५ अभियान के तहत विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान तथा खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 108, 1930 के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। इसके बाद छात्राओं की साइकिल रैली को बीडीओ व बीईओ ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह, सीएम फॉलोअर इंदल बाबू, एडियो समाज कल्याण अंकुश कटियार, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती, एकाउंटेंट वीरेंद्र सिंह, मनरेगा सहायक विनीत वर्मा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। रैली विकास खंड कार्यालय से कस्बा नवाबगंज होते हुए बाईपास होते हुए मेन चौराहे पर समापन हुआ।
मिशन शक्ति-5 के तहत कस्बे में निकाली गयी रैली
