कायमगंज में सीओ के नेतृत्व में किया गया फ्लैगमार्च
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर नागरिकों में सुरक्षा, शांति, सौहार्द व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
वहीं दूसरी ओर कायमगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कमिल खाँ, कस्बा चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह, मन्डी चौकी झ्चार्ज अवधेश यादव, उपनिरीक्षक शमशुद्दीन, उपनिरीक्षकअय्युब खॉ, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल रोहित कुमार, कांस्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबिल पुष्पेन्द्र कुमार, कांस्टेबिल अंकित गंगवार ने नवरात्रि, दशहरा को मद्देनजर रखते हुए नगर में शान्ति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैगमार्च किया। पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी राजेश द्विवेदी ने लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की। उन्होंने कहा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे। अगर किसी ने झूठी अफवाह फैलायी, तो उसकी खैर नहीं होगी।
कादरीगेट क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक ने किया फ्लैगमार्च
