पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जिनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, सहित तमंचा ,कारतूस बरामद किया है। वही जवाबी फायरिंग में एक चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंपापुरवा में बीते 25 सितंबर की रात एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे। जिससे अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान की बीती रात गगनी खेड़ा के पास दोनों अभियुक्त छिपे होने की जानकारी मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

जिससे पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी सूरज निषाद पुत्र जगन्नाथ निवासी मन्शुखखेड़ा, चंपापुरवा के पैर में गोली लगी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं सुरेंद्र उर्फ मटरू पुत्र स्व. सिद्धनाथ निवासी चंपापुरवा को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। जिनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ, पुलिस के अनुसार सूरज निषाद के विरुद्ध 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुरेंद्र उर्फ मटरू के विरुद्ध पांच मुकदमे पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *