समृद्धि न्यूज। पहली बार जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी इस पद के लिए चुना गया है। 45 साल के मिथुन मनहास भारतीय क्रिकेट में लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट के स्टार रहे। मिथुन मनहास बीसीसीआई के नए प्रेसीडेंट बन गए हैं। दिल्ली के पूर्व कप्तान के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन मनहास को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई का अध्यक्ष बना दिया गया है। बीसीसीआई के नए बॉस बनने को लेकर जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन मनहास के नाम पहले ही सामने आ चुका था। बस उसे लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी रह गया था और जैसी कि उम्मीद थी कि 28 सितंबर को होने वाली एजीएम में उनके नाम का ऐलान हो सकता है। ठीक वैसा ही हुआ है। बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले मिथुन मनहास तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी इस पोस्ट पर रह चुके है। मिथुन मनहास, रॉजर बिन्नी की जगह ही बीसीसीआई के बॉस बने हैं, जिन्हें उम्र की सीमा को देखते हुए अपना पद छोडऩा पड़ा। मिथुन मनहास के अध्यक्ष बनने से पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक अनकैप्ड प्लेयर यानी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ी ने बीसीसीआई की कमान संभाली है।
