रोडवेज और ओमनी की जोरदार भिड़ंत में 6 की मौत, 9 घायल

3 घायल जिला अस्पताल में व 6 लखनऊ में भर्ती, चल रहा इलाज

लखीमपुर खीरी। रविवार की सुबह करीब 7 बजे खीरी थाना क्षेत्र की ओयल चौकी के अंतर्गत सीतापुर हाइवे पर रोडवेज बस और ओमनी कार की जोर भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान ओमनी कार में 15 लोग सवार बताए जाते हैं। भिडंत इतनी तेज थी कि 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और 7 लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। साथ ही डीएम एसपी एसडीएम ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से वार्ता की और डाक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
इस भीषण दुर्घटना में सुनील उर्फ गुड्डू पुत्र सीताराम निवासी ग्राम पिपरिया थाना कोतवाली सदर जिला खीरी उम्र 30 वर्ष,सरफराज पुत्र सलमान निवासी नौरंगाबाद थाना कोतवाली सदर जिला खीरी उम्र 2 वर्ष,बुधराम उर्फ बुद्धु पुत्र भग्गू निवासी बरहीपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच,रमाशंकर पुत्र जगदीश निवासी बंधुबरा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच,व एक व्यक्ति व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
इसके अलावा 10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें सर्वेश कुमार पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी रामलालपुरवा हसनपुर थाना ईसानगर जिला खीरी, संजय पुत्र मायाराम यादव निवासी सैदापुर सढौना थाना व जिला खीरी, भोलानाथ पुत्र रंगीराय निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार का इलाज जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल खीरी में चल रहा है।
इसके अलावा 7 घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए शारदा प्रसाद पुत्र इतवारी निवास ढखेरवा थाना पढुवा जिला खीरी, बबली पत्नी सलमान अली निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी,सलमान पुत्र कजरू निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, नाज पुत्र सलमान निवासी धनपुर पिपरझला थाना मितौली जिला खीरी, पुष्पा पुत्री लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार,दिलकुश पुत्र लाल बाबू यादव निवासी सिरसिया पिपरा कोठी बिहार व श्याम लाल पुत्र जगदीश जनपद बहराइच को जिला अस्पताल मोतीपुर ओयल से के0जी0एम0यू0 लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लखनऊ रेफर घायलों में इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति मौत संजय कुमार पुत्र मायाराम निवासी सैदापुर खीरी की भी मौत हो गई।
इस भीषण दुर्घटना में मृतकों की संख्या देर शाम तक 6 हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *