रफ्तार का कहर :पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत,चालक वाहन छोड़कर फरार

हरदोई, समृद्धि न्यूज। हरदोई में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की दर्दनाक मौत हो गई।मोटर साइकिल पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को तेज गति में आ रहे पिकअप डाला ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना टड़ियावां के ग्राम जिगनिया निवासी संतराम पुत्र सुंदरलाल अपनी पत्नी संगीता तथा मोनी,गौरी पुत्री संदीप तथा आशू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारी में गांव भीठा जा रहे थे। तभी सुरसा तिराहे पर तेज गति में आ रहा है डाले ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हरदोई बाबा मंदिर से मुंडन कराकर अपने रिश्तेदारी वापस जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक ही घर के पांच लोगों के मरने से मुंडन की खुशियां माता में बदल गई गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *