कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति-०5 योजना के अंतर्गत कायमगंज तहसील की संस्था साहसी बालिका की सदस्य निकेता कुमारी को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी एवं कुमारी कोमल सक्सेना को एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार सौंपा गया और दोनों बहनों के द्वारा विधिवत कार्यों को योजना में लाया गया। इस सुअवसर पर दोनों बहनों का मनोबल बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री संजय गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता (मंशाराम), उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री शिवकुमार शाक्य, गोपाल गुप्ता, अटल एवं साहसी बालिका की संस्थापक सिल्की मिश्रा एवं गणमान्य पदाधिकारियों के सानिध्य में दोनों बहनों का स्वागत एवं सम्मान कर शुभकामनाएं दी गयीं।
एक दिन के सीओ व थाना प्रभारी बनी बहनों ने किया विधिवत कार्य
