मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के भरे सैंपल

मरीजों को गुणवत्तापूर्ण औषधि उपलब्ध कराना मेरा उद्देश्य- डॉ0 परमेश द्विवेदी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला औषधि निरीक्षक डॉ0 परमेश द्विवेदी ने नवाबगंज अचला क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर संदिग्ध दवाओं के जांच हेतु सैंपल भरे। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही तय की जायेगी। जिसमें मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित तक की कार्यवाही हो सकती है।
ड्रग इंस्पेक्टर डॉ0 परमेश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को नवाबगंज अचला क्षेत्र में ओम साईं मेडिकल, राजू मेडिकल एवं योगेंद्र मेडिकल सहित दर्जनों मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर दवाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में संदिग्ध प्रतीत होने वाली दवाओं के जांच हेतु सैंपल भरे गये। जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला बनारस सील बंद करके भेजा जायेगा। डॉ0 परमेश द्विवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात उसके आधार पर संबंधित दुकानों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिसमें दुकान का लाइसेंस निलंबन से लेकर प्रोपराइटर तक को सजा का प्रावधान है। जांच किये जाने वाले मेडिकल स्टोरों में ओम साईं मेडिकल, राजू मेडिकल स्टोर, योगेंद्र मेडिकल स्टोर आदि शामिल हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवायें उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। इस हेतु वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे। विदित है कि मात्र दो माह के कार्यकाल में उन्होंने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर २० से अधिक संदिग्ध दवाओं के सैंपल भरे हैं। जिससे अवैध दवा का कारोबार करने वालों में हडक़ंप मचा हुआ है और उन पर नकेल कसना शुरु हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *