ओपन कबड्डी स्टेट चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ी चयनित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में कबड्डी खिलाडिय़ों का ट्रायल हुआ। 49वीं जूनियर बालक ओपन कबड्डी स्टेट चैम्पियनशिप एटा के लिए जनपद फर्रुखाबाद की जूनियर बालक कबड्डी का ट्रायल कर खिलाडिय़ों का चयन किया गया। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के निर्देश के अनुसार एटा में होने वाली 11, 12 अक्टूबर को बिहारी पब्लिक स्कूल आगरा रोड पर सम्पन्न होगी। जिसके लिए मंगलवार को ट्रायल हुआ। जनपद के ५५ खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। जिसमें चयन समिति द्वारा 22 खिलाडिय़ों को चयनित किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लगातार अभ्यास करेंगे। उनमें से उत्कृष्ट 14  खिलाडिय़ों का चयन कर जूनियर बालक ओपन स्टेट चैम्पियनशिप खेलने के लिए भेजा जायेगा। चयन समिति में कबड्डी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, संजीव कटियार व संयुक्त सचिव अरुण कुमार, कोच विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल के अलावा चंदन कुमार, अहमद मियां मौजूद रहे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रियांशु शाक्य, अनंत सिंह, अभिषेक, अनिकेत, हिमांशु, कृष्णा, अजय सिंह, सनी, मनवीर पाल, राधारमण, आशू, कपिल कुमार, उपेन्द्र, नृपेन्द्र, अंकित कुमार, सुरजीत आदि का चयन हुआ। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव की देखरेख में ट्रायल सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *